शामली

दुष्कर्म पीडिता का मुकदमा दर्ज

फोरेंसिक टीम के साथ जांच को पहुॅचें अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 चौसाना।  क्षैत्र के एक गांव में छह महीने तक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामलेे मे पुलिस नेे केस दर्ज कर लिया है । दर्ज मुकदमें की जांच क्राइम निरीक्षक को सौंपी गई है। वही पुलिस की दो टीमों ने आरोपितों को पकडने के लिये दबिश दी लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
चौसाना चौकी क्षेत्र के एक गांव में घटित दुष्कर्म की घटना में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर राजकुमार को सौंपी गई है।बताया गया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने तमंचे के बल पर किशोरी को डरा-धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।आरोपी द्वारा तमंचे से डराने के कारण पीड़िता अब तक चुप रही, तंग आई पीडिता ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद चौसाना व झिंझाना पुलिस टीम पीड़िता के घर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने पीड़िता द्वारा बताए गए घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।इधर, पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है, ताकि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार मिले।
चौकी प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी कुलदीप के अलावा शिवकुमार और भोला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button