साहेबगंज
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक
मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला शिक्षा स्थापना समिति से संबंधित विभिन्न मामलों पर उपायुक्त के समक्ष विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।आगे संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा नियमानुसार मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति से जुड़े मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास,जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



