
दो प्रत्याशियों ने भारी भीड़ के साथ किया नामांकन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : अनाज मंडी में गुरुवार को अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल होते ही चुनावी सरगर्मी में तेजी आ गई हैं।
चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा व सह चुनाव अधिकारी केदारनाथ खंडेलवाल ने बताया की आज अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीद्वारों ने नामांकन दाखिल किये नामांकन दाखिल करने वालों में वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व दीनदयाल महावर है दोनों पक्षों ने अपने अपने समर्थको के साथआकर अपना पर्चा भरा शाम तक नामांकन वापसी का समय निकल जाने के बाद व फार्म की जाँच के बाद दोनों ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
उधर, गुरुवार सुबह वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता भारी भीड़ के साथ मंडी स्थित शिव मंदिर में पहुँचे जहाँ पूजा अर्चना करने के बाद जुलूस के रूप में व्यापार समिति के कार्यालय पहुँचे और मुहूर्त के हिसाब से नामांकन पत्र भरा!उधर, दोपहर सवा एक बजे दूसरे प्रत्याशी दीनदयाल गुप्ता भी अपने समर्थको के साथ जुलूस के रूप में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया



