गोड्डा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘ASMITA’ खेल प्रतियोगिता

1000 महिलाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में ASMITA खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
जिले भर की लगभग 1000 महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. बासुकी नाथ झा, गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की मोनालिसा कुमारी आदि मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत शॉल और बुके देकर किया गया। बताया कि ‘ASMITA’ का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से प्रेरित करना और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग—13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक—के प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। वहीं, कई युवा और महिलाएं वॉलंटियर के रूप में आयोजन में सहयोग करती नजर आईं। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और खेल भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button