खैरथल
यूजीसी एक्ट के विरोध में दिल्ली जाने पर रोष
जबरन रोकना मौलिक अधिकार का हनन और लोकतंत्र की हत्या :आकाश मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर/खैरथल : दिनांक 8 मार्च रविवार को खैरथल से सकल स्वर्ण समाज के लोग दिल्ली में यूजीसी एक्ट का विरोध करने के लिए दिल्ली पहुंचे । युवा ब्राह्मण के अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी ने बताया दिनांक 13 जनवरी 2026 को आए राष्ट्र को जातियों में विभाजित करने वाले नए यूजीसी एक्ट के विरोध में आज प्रातः खैरथल से सकल स्वर्ण समाज के लोग यूजीसी एक्ट के विरोध में दिल्ली जा रहे थे रास्ते में हरियाण – दिल्ली बोर्डर पर हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को जबरन दिल्ली जाने से रोका गया ।
अलवर से युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा के नेतृत्व में जा रहे लोगों की पुलिस से झड़प हुई उन्होंने बताया पुलिस के पास लोगों को रोकने के लिए कोई पर्याप्त कारण या कोई दस्तावेज नहीं थे उसके बावजूद पुलिस द्वारा हजारों की संख्या में अलवर से आए लोगों को रोका गया और जबरन बसों में बैठाकर अन्यत्र स्थान पर छोड़ दिया गया ।
इस दौरान सकल सवर्ण समाज के लोगों द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए हरियाणा दिल्ली बोर्डर पर बैठकर सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर, शांतिपूर्ण तरीके से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जा रहे लोगों को पुलिस द्वारा जबरन रोकने को मौलिक अधिकार ओर लोकतंत्र की हत्या करना बताया ।




