गोड्डा

गोड्डा नगर परिषद में नया नेतृत्व

पूजा तिवारी बनीं उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : गोड्डा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर पूजा तिवारी के चयन के साथ ही नगर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। शहर के जाने-माने समाजसेवी अशोक तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की पत्नी पूजा तिवारी के उपाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पूजा तिवारी को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। इस मौके पर उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर पूजा तिवारी ने कहा कि नगर परिषद की उपाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पेयजल की समस्या का समाधान, सड़कों और नालियों का निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनके प्रमुख लक्ष्य होंगे उन्होंने कहा कि गोड्डा नगर परिषद के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराया जाएगा और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगी।वहीं इस मौके पर उनके पति और समाजसेवी अशोक तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। शहर के विकास से जुड़े सभी मुद्दों को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।नगर परिषद में पूजा तिवारी के उपाध्यक्ष बनने को लेकर शहर के कई सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि महिला नेतृत्व के आने से नगर परिषद के कार्यों में नई ऊर्जा और नई सोच देखने को मिलेगी, जिससे शहर के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button