बरेली

शीतला अष्टमी पर लगा रामलीला ग्राउंड में मां शीतला का मेला                        

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     

बरेली : फतेहगंज पूर्वी शीतला अष्टमी पर लगा रामलीला ग्राउंड में मां शीतला का मेला महिलाओं ने खीर पूडी का लगाया भोग। होली के बाद फागुन माह की अष्टमी तिथि पर मां शीतला देवी का विशाल मेला नगर के रामलीला ग्राउंड में माता शीतला के मंदिर में लगाया गया जहां श्रद्धालुओं ने माता शीतला को पुरी हलवा एवं चने का भोग लगाया सौभाग्यवती महिलाओं ने अपनी व अपने परिवार की सलामती के लिए मंगल कामना  के भाव से माता शीतला से प्रार्थना की यहां बता दे की होली के बाद फागुन माह की अष्टमी को हर वर्ष नगर के रामलीला ग्राउंड में माता रानी के मंदिर में शीतला अष्टमी का विशाल मेला लगता है जिसमें नगर की महिलाएं बच्चे एवं युवक माता शीतला को प्रसाद चढ़कर अपने परिवार की मंगल कामना एवं उत्तम स्वास्थ्य की मनौती मां शीतला से मांगते हैं इसी के साथ नगर में माता शीतला के मेले को चराई के नाम से जाना जाता है शीतला अष्टमी पर भोग लगाएं जाने के पश्चात ऐसी मान्यता है कि होली के पर्व का समापन हो जाता है और लोग होली मिलना बंद कर देते हैं नगर के आसपास के ग्रामीण भी बहुत संख्या में माता शीतला के मेले में भाग लेते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button