ललितपुर

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुईं। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 337 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 330 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में 192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 181 उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे। वहीं समग्र रिपोर्ट के अनुसार कुल 298 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 277 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में 159 कक्ष निरीक्षक, 33 लिपिक और 76 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए गए थे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा कराई गई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button