खैरथल

राजस्थान पेंशनर समाज, जिला शाखा का शिविर आज 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान सरकार के पेंशन विभाग द्वारा अपने सिविल पेंशनधारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए  13 मार्च को जिला कोष कार्यालय जांगिड़ धर्मशाला खैरथल में शिविर लगाया जायेगा । यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा ।
यह जानकारी पेंशनर्स समाज के जिला संगठन मंत्री मूलचन्द यादव ने देते हुए बताया कि दूर-दराज क्षेत्र के पेंशनर अपनी समस्यों के लिए संभाग स्तर पर जाने में परेशान होते है। इसलिए विभाग द्वारा उनकी मुख्य परिवेदनाओं जैसेः- नाम संशोधन, जन्म तिथि निर्माण, पेंशन संशोधन, बकाया एरियर, आदि से संबंधित समस्याओं का शिविर में निराकरण किया जायेगा।
 यादव ने बताया कि इस शिविर में तिजारा, किशनगढ, खैरथल, हरसौली, टपूकड़ा, कोटकासिम एवं मुण्डावर क्षेत्र के पेंशनर्स अपनी समस्याओं के समाधान में निराकरण के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर समय पर पहुँचे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button