मथुरा

कोसीकलां में दूल्हे को नशे में देख, दुल्हन बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में शेरगढ़ रोड पर दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया। नशेड़ी दूल्हे से शादी से इनकार करने पर हंगामा हो गया। वधू पक्ष ने दूल्हा पक्ष को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक कोई फैसला नहीं हो सका था। गांव में राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के गांव से  बारात आई थी। एक मैरिज होम में शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी पूरी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह वर-वधू को विदाई कराने के लिए गांव ले जाया गया। इस दौरान जब दुल्हा रस्म अदायगी के लिए दुल्हन के घर पहुंचा तो वह नशे में डगमगा रहा था। दूल्हे की हालत को देख वहां मौजूद दुल्हन को शक हुआ और अपने परिजनों को बताया। नशे की हालत में दूल्हे को देखकर वहां हंगामा होने लगा। दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हंगामा होते देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में हंगामे के बाद पंचायतों का दौर शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। पूरा मामला सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button