मथुरा

छाता तहसील में चार्ज लेते ही एक्शन में आई छाता एसडीएम साक्षी शर्मा, दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। छाता तहसील में  नवागत एसडीएम साक्षी शर्मा ने  पदभार ग्रहण करते ही इसके तुरंत बाद उन्होंने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण कर कामकाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण  के दौरान कई जगह अव्यवस्थाएं और खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनता के कार्यों में कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही, कार्यालयों की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बता दें कि विगत दिन ही डीएम सीपी सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। ये बदलाव जिले में प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए थे। संजय सिंह को एसडीएम गोवर्धन भेजा था। प्रशिक्षु प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम को एसडीएम गोवर्धन से गोवर्धन में ही एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। गोवर्धन में तैनात उप जिलाधिकारी न्यायिक संजय सिंह को एसडीएम गोवर्धन की कमान सौंपी गई है। मथुरा में तैनात उप जिलाधिकारी न्यायिक साक्षी शर्मा को छाता का एसडीएम बनाया गया है। छाता एसडीएम अखिलेश कुमार को महावन में एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। महावन में तैनात एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार को सदर में इसी पद पर तैनाती दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button