हापुड़
कल 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का उठाए लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – कल दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन। लोक अदालत में
मुख्यत: बैंक से संबंधित लंबित मामलों और अन्य प्रशासनिक/राजस्व वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर त्वरित निस्तारण करना है। सभी अधिकारी आम जनता को लोक अदालत के माध्यम से सुलभ न्याय दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ समस्त जनपदवासियों से अपील करता है कि वे अपने लंबित शमनीय (Compounded) विवादों, राजस्व मामलों और बैंक ऋण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए कल 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंच कर उसका भरपूर लाभ उठाएं।



