24 मार्च को कोयला मजदूरों की आवाज गूंजेगी दिल्ली में – सीटू।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। एनसीओईए (सीटू) स्वांग कोलियरी शाखा के नेतृत्व में सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग यूनियन के शाखा सचिव गौतम राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए एनसीओईए (सीटू) के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं केंद्रीय अपर महासचिव -सह- सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कोयला मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला मौका है की कोयला मजदूरों की लड़ाई को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा जिस मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल हुआ था उसी चार लेबर कोर्ट के वापसी की मांग को लेकर सीपीआई (एम) 24 मार्च को दिल्ली में भारत सरकार को घेरने जा रही है। उन्होंने कहा चार लेबर कोड जो कोयला मजदूरों समेत देश के मजदूर वर्ग को गुलाम बना देगी, मजदूरों को लड़ने का अधिकार छीन लेगी, मजदूरों को यूनियन बनाने का अधिकार खत्म देगी , मजदूर फिर से देश के बड़े औद्योगिक घरानों का गुलाम बन जाएंगे। चार लेबर कोड यदि लागू हो जाता है तो मजदूर न तो लड़ पाएंगे, ना तो अपनी आवाज उठा पाएंगे, ना अपने ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ किसी स्तर पर अपनी बात रख पाएंगे। उन्होंने कहा इसीलिए सीटू ने सीपीआई (एम) द्वारा आयोजित 24 मार्च के दिल्ली रैली को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने पीट मीटिंग में उपस्थित कोयला मजदूरों से आह्वान किया की भारी संख्या में 24 मार्च को दिल्ली चले और भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता का परिचय दें।
पीट मीटिंग में बंगाली पासवान, प्रदीप पासवान, लगनु मुंडा समेत भारी संख्या में कोयला मजदूर शामिल थे।


