पाकुड़

केकेएम कॉलेज में अभाविप का प्रदर्शन, छात्रों की मांगों पर प्रशासन ने दिया आश्वासन

ABVP protests at KKM College; administration assures students on their demands

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के पाकुड़ प्रवास के दौरान केकेएम महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया। यूजी सेमेस्टर-5 (2022-26) के अंग्रेजी विषय की इंटर्नशिप परीक्षा में प्राध्यापकों की अनुपस्थिति और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। घंटों चले विरोध के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी का कॉलेज इकाई द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री बादल कुमार, कॉलेज अध्यक्ष दुलाल चंद्र दास, चंदन पहाड़िया, राहुल पहाड़िया, राकेश दास, मनोज सोरेन, श्वेता कुमारी, अंजना साहा सहित कई कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button