राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

राम मंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम सीईओ के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू

लखनऊ । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। चयन समिति प्रशासनिक क्षमता, प्रबंधन अनुभव और जिम्मेदारियां संभालने की योग्यता का आकलन कर रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को एक हाई-पावर पैनल ने इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू किया।
देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे
ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीईओ पद के लिए देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गए थे। ट्रस्ट की ओर से दी गई व्यवस्था के अनुसार, उम्मीदवारों के ठहरने का इंतजाम मंदिर नगरी में अलग-अलग स्थानों पर किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button