सिंगरौली

देवसर में तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब

विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्साह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पहले देवसर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। आजादी के अमृत उत्सव की भावना को लेकर देवसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता के जयकारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से यात्रा में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। विद्यार्थियों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। एसडीएम शौरव मिश्रा एवं जनपद पंचायत सीईओ सूरज मिश्रा के नेतृत्व में तहसील एवं जनपद की संयुक्त टीम ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।
एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी एवं थाना प्रभारी शेष नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मार्ग पर मुस्तैद रही। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी आयोजन के दौरान मौजूद रही। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के बेहतर समन्वय से तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, रमेश द्विवेदी, मंडल नऊड़िया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से तिरंगा यात्रा भव्य रूप में आयोजित हुई।
यात्रा के दौरान देवसर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button