झारखंड
भाकपा (माओवादी) के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
Two hardcore Naxalites, including a CPI (Maoist) zonal commander carrying a bounty of Rs 10 lakh, arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर समेत दो लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक AK-47 राइफल की मैगजीन, एक वायरलेस सेट, 1.5 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में कारतूस तथा अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं तथा संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


