बाराबंकी

सेवानिवृत शिक्षक सम्मान एवं होली समारोह समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। शिक्षक समाज का वह दर्पण है जो कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से दूर नही हो सकता है शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। एक शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की  भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता रहता है, तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है।
उक्त विचार रविवार को ग्राम बघौरा में शिक्षक भगवती प्रसाद वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित सेवानिवृत शिक्षक अलंकरण समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी होली समारोह  को सम्बोधित करते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित ने कही उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवार एक सांसारिक परिवार होता है जो हमेशा को नई दिशा देता है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव पूर्व भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत ने कहा कि हमारा सहयोग हमेशा सेवानिवर्त्त शिक्षको के साथ है जरूरत पड़ने पर हम कन्धे से कन्धा मिलाकर शिक्षको का साथ देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष  रूप नरायन वैसवार ने कहा कि  सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ किसी प्रकार का शोषण व भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने शिक्षक वर्ग को मेहनती और दूसरों के पालक वर्ग में भी शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जिसकी जिम्मेदारी सभी को समझनी होगी सेवानिवृत्त शिक्षकों से संगठित रहने का आह्वान किया।
सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शिक्षा क्षेत्र मसौली एव सिरौलीगौसपुर के संयुक्त के संयोजक ओमप्रकाश वर्मा प्रेमनरायण वर्मा ने ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र  डायरी व माला पहनाकर स्वागत किया। सेवानिवर्त्त शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने सेवानिवर्त्त शिक्षको एव शिक्षिकाओं को आसश्वत करते हुए कहा कि संगठन के संचालन में पूरी तरह  पारदर्शिता का ध्यान रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा।
इस मौके पर समाजसेवी संजय वर्मा, शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, अंबरीश अम्बर,  भगौती प्रसाद वर्मा, अरुणेन्द्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा कमालुद्दीन किदवई, हाजी साबिर अली, साहब नरायण शर्मा, राज बहादुर वर्मा, देव नरायण शुक्ला, देवी प्रसाद मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवस्तव, सहित  सैकड़ो शिक्षक एवं समस्त ब्लॉको, के सेवानिवृत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button