खैरथल

 “विकसित राजस्थान रन” में दौड़े बच्चे 

 दौड़ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन कसरत:महासिंह चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार प्रातः 8 बजे “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। रन को पीएम श्री राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय खैरथल से अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट एंव जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रन पीएम श्री राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय खैरथल से प्रारंभ होकर रेलवे फाटक, तिरंगा मार्केट, लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को सशक्त करना रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने दौड़ को सम्पूर्ण व्यायाम की संज्ञा देते हुए कहा दड़  शारिरीक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतरीन करती है यह एक अच्छी कसरत है।
इस रन में शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्काउट, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, कनिष्क अभियंता, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button