बरेली

जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के दिए गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुँवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, नगरिया परीक्षित इज्जतनगर तथा दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, रिठौरा पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी तथा प्रवेश प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, उपजिलाधिकारी नवाबगंज उदित पवार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button