बेतुल

बैतूल बिजली बिल जमा होने के बावजूद काट दी सप्लाई

आठ दिन से अंधेरे में रगड़गांव

ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के साथ महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। विकासखंड प्रभातपट्टन की ग्राम पंचायत रगड़गांव के ग्रामीण पिछले आठ दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बिजली कंपनी द्वारा उन घरों की भी बिजली काट दिए जाने से पूरे गांव में नाराजगी है जिन उपभोक्ताओं ने नियमित रूप से अपने बिजली बिल जमा किए हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े के साथ बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति तत्काल शुरू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों की ओर से गुनता गंजाम ने बताया कि बिजली कंपनी ने गांव के कई घरों की बिजली काट दी है, जबकि उनमें से कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा हैं। इसके कारण पूरे गांव में अंधेरा छा गया है। रात के समय छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं और गांव जंगल से लगा होने के कारण जंगली जानवरों के आने का भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि आठ दिनों से लगातार अंधेरे में रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े के साथ पहुंचे ग्रामीणों की बात महाप्रबंधक ने सुनी और शिविर के बाद जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा हैं उनकी बिजली पुनः चालू कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत रगड़गांव के सरपंच प्रवीण कुमरे, रमेश गव्हाड़े, रमेश भराई, मुन्ना उइके, ओझा कुमरे, ओझा इवने, पारधी इवने, डोडू वनडे, संजू पंदाम, एकनाथ बिहारे, गुनता गंजाम, सरोसती कंगाले, सुकवती हरसुले, मिंटो इवने, शांति कड़वे, भागरती मसराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button