पाकुड़िया में ह्यूमन राइट्स फोर्स ने जरूरतमंदों में वितरित की सहायता सामग्री
Human Rights Force distributed relief materials among the needy in Pakuria.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में ह्यूमन राइट्स फोर्स (झारखंड) की ओर से जरूरतमंद परिवारों में सहायता सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाना और आने वाले त्योहार की खुशियां सबके साथ साझा करना था। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट की गई और गरीब परिवारों में सवई का वितरण भी किया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा, सेवा ही हमारा धर्म है और मानवता ही हमारी पहचान। यह कार्यक्रम स्टेट प्रेसिडेंट Ibrahim Ansari के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर पाकुड़ जिला प्रेसिडेंट Sanat Kumar Soren, जिला कैशियर शकील खातून और जिला वर्किंग प्रेसिडेंट बिवास मंडल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।



