गाजियाबाद

मौसम विभाग का अलर्ट

20 मार्च को प्रदेश के कई जनपदों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 मार्च  को उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं, तड़ित झंझावात तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन और हमीरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है।
इसके अतिरिक्त बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तड़ित झंझावात चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर सहित कई जनपदों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जन-जीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इसी को देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी संबंधित जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सतर्क रहें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सूचना उपलब्ध कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button