सिंगरौली
आरएलआई विंध्याचल में “प्रेरणा लीडरशिप टॉक सीरीज़” का तीसरा संस्करण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। आरएलआई विंध्याचल द्वारा 17 मार्च 2026 को वीएसआर क्षेत्र के लिए “प्रेरणा ए लीडरशिप टॉक सीरीज़” का तीसरा सत्र दो अलग-अलग बैचों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रातःकालीन सत्र मध्यम स्तर के अधिकारियों (E4-E7) के लिए “वैल्यू-आधारित संगठनात्मक संस्कृति के निर्माण में नेतृत्व की भूमिका” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें मूल्य-आधारित नेतृत्व को सुदृढ़ करने और दैनिक कार्यप्रणाली को एनटीपीसी के मूल्यों के अनुरूप ढालने पर जोर दिया गया।
वहीं सायंकालीन सत्र एसएमसी सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए “नेतृत्व की चुनौतियों का सामना” विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें बदलते समय में नेतृत्व के सामने आने वाली जटिलताओं और भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीजीएम एवं परियोजना प्रमुख, विंध्याचल, संजीब कुमार साहा द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, एनटीपीसी के पूर्व निदेशक (मानव संसाधन) सप्तर्षि रॉय का स्वागत करते हुए संगठनात्मक संस्कृति को सशक्त बनाने, अनुभवों से सीखने और बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए नेतृत्व को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई विंध्याचल) ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “प्रेरणा” अपने वास्तविक स्वरूप में यह दर्शाता है कि नेतृत्व केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक प्रभाव, विश्वास और उद्देश्य से जुड़ा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच केवल ज्ञान साझा करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, प्रेरणा और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर भी है।
कार्यक्रम का समापन अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) राघवेंद्र प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीव कुमार साहा, एस. एन. पाणिग्रही (सीजीएम एवं आरएचओएचआर, एनआर एवं एसआर), मुख्य वक्ता सप्तर्षि रॉय तथा वरिष्ठ नेतृत्व में ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), मणिक्यान सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), सतेंद्र कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (टेक्निकल सर्विसेज एवं प्रोजेक्ट्स) एवं रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) का विशेष आभार व्यक्त किया।
साथ ही, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन के लिए विशेष सराहना व्यक्त की गई तथा सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहभाग के लिए धन्यवाद दिया गया।



