दुगदा थाना एवं बोकारो झरिया ओपी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राम नवमी,ईद एवं सरहुल पर्व शांति पूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दुगदा थाना एवं बोकारो झरिया ओपी थाना में शांति समिति की बैठक हुयी।दुगदा थाना आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की एवं बोकारो झरिया में ओपी थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं बोकारो झरिया थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने पूजा कमेटी आयोजनकर्ताओ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की अश्लील गाने एवं डीजे नहीं बजाना है।किसी प्रकार का आपत्तिजनक खबर मिलने पर अविलंब पुलिस प्रशासन को सूचित करें।शोशल मिडिया पर भ्रामक खबर को वायरल नहीं करें।बैठक में दुगदा मुखिया चंदन सिंह,पूर्व मुखिया देवंती देवी,भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा,राजद नेता बोढ़न यादव, बजरंग दल नेता राहुल अग्रवाल,अच्छेवर गुप्ता,पूर्व मुखिया गणेश दास,रूपलाल ठाकुर,पतेश्वर गोस्वामी,विश्वनाथ दयाल राम,यासीन अंशारी,इंटक नेता भोला प्रसाद चौहान,मोहन लाल महतो,एतवारी महतो,अजय चौहान,राजेश राम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थें।




