
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 7 दीर्घ सेतुओं के निर्माण कार्य के लिए ₹109.73 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। बरेली मंडल में पांच सेतु स्वीकृत किए गए हैं। यह स्वीकृति उप सचिव सुबास राम द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से दी गई है। यह जानकारी सेतु निगम के सहायक अभियंता सुनील गिरी ने दी उन्होंने बताया कि बरेली मंडल के लिए पांच सेतु के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करती हैअब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन सेतुओं के निर्माण हेतु कुल ₹3840.85 लाख (₹38.40 करोड़) की धनराशि चालू वर्ष में अवमुक्त की जाएगी। इसमें अनुदान संख्या-57 से ₹3026.20 लाख तथा अनुदान संख्या-83 से ₹814.65 लाख शामिल हैं।
स्वीकृत परियोजनाओं के तहत प्रदेश के कई जनपदों में पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से बदायूं में सोत नदी पर सेतु, बरेली में कैलाश नदी, भाखड़ा नदी तथा अन्य स्थानों पर सेतु निर्माण, शाहजहांपुर में खन्नौत नदी पर सेतु, बस्ती में मनोरमा नदी पर सेतु, संतकबीरनगर में आमी नदी पर सेतु
इन सभी परियोजनाओं का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा, जिसमें सेतु के साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल होंगे।
सरकार का मानना है कि इन स्वीकृत सेतु परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को मिलेगी नई गति।



