बरेली
बरेली में एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को प्रशासनिक कार्यालय सभागार में मॉड्यूल कंसल्टेटिव मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ मंडल से महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं उप महामंत्री आशुतोष वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान उप महाप्रबंधक सुमन बख्शी, क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यस्थल की चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।
महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने संगठन की एकता और सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान किया। वहीं उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने कहा कि मजबूत संगठन ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
कार्यक्रम में बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और बिजनौर के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।




