बेतुल

बैतूल ग्राम कोदारोटी में विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण एवं बाल चौपाल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले के ग्राम कोदारोटी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम एवं बाल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया गया।
प्रभारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुलसी मोरले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिले सहित पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से विद्यालयीन शिक्षा की ओर सहज रूप से जोड़ना है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर “मंगल दिवस” के अंतर्गत बाल चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के समग्र विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सरपंच सहित आंगनवाड़ी सहायिका बाली मालवीय, स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर नारायण नायक, एमपीडब्ल्यू सुपरवाइजर एमएल कुमरे, एएनएम लीलावती सरियाम, सीएचओ पूनम पवार, आशा सहयोगिनी शिखा, आशा कार्यकर्ता उषा उच्चसरे एवं किरण उईके उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button