
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से शुक्रवार सांय सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में नौ दिवसीय नवरात्रा कार्यक्रम का समापन किया गया।
महिला समिति कोषाध्यक्ष कविता मित्तल व उपमंत्री सीमा गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज भवन पर 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन महिलाओं ने रंग बिरंगे राजस्थानी परिधान पहनकर देवी मैया के गीतों पर नृत्य कर व गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा युवतियों ने डांडिया नृत्य किया। समिति सदस्य नीलम गर्ग व अंजू सिंघल ने बताया कि कायर्क्रम में महिलाओं की मनोरंजक प्रतियोगितायें भी कराई गई। समिति सदस्य रेखा गर्ग व पूनम अग्रवाल ने बताया कि कायर्क्रम के समापन पर देवी मैया की झांकी सजाई गई और उपस्थित महिलाओं में से दो लकी ड्रा निकाले गए, जिनमें लकी महिला वर्षा मित्तल व प्रीति गर्ग को उपहार दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन विशेष भूमिका निभाने वाली गीता देवी को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और देवी मैया की आरती कर विश्व में चल रही विपरीत परिस्थितियों को दूर कर शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में समिति की सुमन बंसल, लता मित्तल, पूनम गर्ग, अल्का, अंजू, नीलम, नीतू, अनिता, योजना, सुनीता, सुषमा, मीना, योजना, रेनू, मधु, डोली, माया, मनीषा, कैलाशी, आदि मौजूद रहीं।



