गोड्डा

महागामा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारी शुरू

14 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। महागामा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, महागामा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2026 को भव्य जयंती समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह शोभायात्रा बासुआ चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल से गाजे-बाजे, झांकी और प्रभात फेरी के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कार्यकारिणी समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के गठन के साथ विभिन्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक का संचालन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रोहित कुमार, संतोष कुमार, सन्नी कुमार, सूरज कुमार और दिलीप दास ने किया। ध्वनि मत से अध्यक्ष पद के लिए विमला देवी, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सचिव डॉ. गौतम प्रदीप, कोषाध्यक्ष प्रदीप रविदास तथा सह कोषाध्यक्ष अनीश केशरी का चयन किया गया।इसके अलावा समिति के संरक्षक के रूप में मुरारी मालिक, मनोज दास और उमेश दास को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बाबा साहेब की जयंती को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर सकें।समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button