ललितपुर

 बाबा सदनशाह के 108वें उर्स का आज होगा आगाज

सजेगी मुशायरे की महफिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब के केन्द्र और विख्यात सूफी संत हजरत बाबा सदनशाह रहमतुल्लाह अलैह का 108वां सालाना उर्स अपने पूरे शबाब पर है। आज रात से इस रूहानी सफर का आगाज एक विशाल ऑल इंडिया मुशायरे से होने जा रहा है। 1 अप्रैल से कब्बालियों का दौर शुरू होगा। 4 अप्रैल को सामूहिक विवाह (इज्तिमाई निकाह) के साथ संपन्न होगा।
शिरकत करेंगे देश के मशहूर फनकार
उर्स कमेटी के जनरल सेकेट्री मोहम्मद नसीम ने बताया कि आज होने वाले मुशायरे में दुनिया के नामचीन चेहरों का जमावड़ा रहेगा। मुशायरे में अपनी शायरी का जादू बिखेरने के लिए शिरकत कर रहे हैं जिसमें शायरशकील आजमी (मुंबई) मशहूर फिल्म गीतकार, नदीम देवबंद प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय शायर, हाशिम फिरोजावादी अपनी खास शैली के लिए प्रसिद्ध। इब्राहीम अली जीशान (जयपुर) राजस्थान की बुलंद आवाज, कमर अब्बास (लखनऊ) अदबी शहर लखनऊ के नुमाइंदा शायर डा.जलीलुर्रहमान (बुरहानपुर) संजीदा शायरी के हस्ताक्षर मुकेश आलम (लुधियाना, पंजाब) पंजाबी और उर्दू का संगम, मोहन मुन्तजिर (नैनीताल) वादियों की ताजी हवा जैसे कलाम, इस्माइल नजर (देवास) मालवा के मशहूर शायर। असरार चंदेरवी बुंदेलखंड की शान, शाहनवाज असीमी (उज्जैन, रूहानी कलाम के माहिर नूर धौलपुरी (धौलपुर) जज्बाती शायरी के फनकार, निजामत अल्तमस अब्बास उभरते हुए युवा शायर। अबरार दानिश (मोहदा) अपनी बेबाक शायरी के लिए जाने जाते हैं। कन्वीनर करीम असर ललितपुर रहेंगे।
कव्वाली और रूहानी रस्में
मुशायरे के बाद 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक कव्वालियों का सिलसिला चलेगा। आज मुंबई के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टीवी सिंगर जुनैद सुल्तानी अपनी रूहानी आवाज में सूफियाना कलाम पेश करेंगे। देशभर से आने वाले जायरीन बाबा की दरगाह पर जियारत कर मन्नतें मांगेंगे।
तीस जोड़ों का होगा निकाह
जब इज्तिमाई शादियां (सामूहिक विवाह) आयोजित की जाएंगी। अब तक 30 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। कमेटी के सदर ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त जनपदवासियों से सहयोग की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button