लुत्फल हक को सामाजिक कल्याण और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
Lutfal Haque honoured for his outstanding contribution to social welfare and development

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/दिल्ली सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में असहाय और जरूरतमंदों के लिए किए गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाकुड़ के समाजसेवी और व्यवसायी लुत्फल हक को दिल्ली में आयोजित विकसित भारत लीडरशिप सम्मिट 2026 में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित किया गया, जिसमें देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्रियों ने लुत्फल हक को मोमेंटो देकर उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि लुत्फल हक जाति और धर्म से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्होंने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रोजाना 300 से अधिक गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया, गरीब बेटियों की शादी का खर्च उठाया, वस्त्र और हेलमेट वितरित किए, कोरोना काल में सदर अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया कराई और शिक्षा तथा गरीब छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा जैसी कई पहलें की हैं। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि विकसित भारत सम्मिट का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाना है, और लुत्फल हक जैसे समाजसेवक इस लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बताया गया कि लुत्फल हक को उनके सामाजिक कार्यों के लिए देश-विदेशों में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के साथ-साथ लंदन, दुबई, सिंगापुर और मलेशिया शामिल हैं।



