पाकुड़

LLB छात्रा की यौनशोषण मामले में एडवोकेट गिरफ्तार

Advocate arrested in LLB student's sexual assault case

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में एलएलबी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 61/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जुएल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button