मथुरा

मथुरा जंक्शन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़

2 महिलाओं सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा जंक्शन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22.208 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मथुरा जंक्शन जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। जीआरपी, आरपीएफ मथुरा जंक्शन और आरपीएफ कोसीकलां की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब पौने बारह बजे रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन के गेट नंबर 2 के पास ब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को दबोचा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी फैजान पुत्र सहजाद और सुंदरगढ़ (ओडिशा) निवासी दो महिलाओं आर्वती व आयशा (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फैजान के पास से 10.038 किलोग्राम, आर्वती के पास से 6.084 किलोग्राम और आयशा के पास से 6.086 किलोग्राम गांजा मिला। यह गांजा तीन ट्रॉली बैग और एक पिठ्ठू बैग में छिपाकर रखा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजा तस्करी कर उसे बेचते थे और इसी से अपनी आजीविका चलाते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button