बरेली

मिशन शक्ति  संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन                                          

जिला अधिकारी ने करी अध्यक्षता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     

बरेली : मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम में संतोष कुमार अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0),  राजेश कुमार वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट, श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी,  सौरभ सिंह संरक्षण अधिकारी, श्रीमती चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर, श्रीमती रिंकी सैनी जिला मिशन कॉर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, रसना गुप्ता परामर्शदाता, श्रीमती हरविंदर कौर, श्रीमती शारीन, श्रीमती सुमन गंगवार पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुभाषनगर बरेली की छात्राओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेजल ,साक्षी सागर ,लक्ष्मी सागर कक्षा 7 की छात्रा सृष्टि मिश्रा, अनामिका गंगवार, रश्मि कक्षा 8 की छात्राओं के द्वारा सिविल परीक्षा, सेना/ फौज, भारतीय पुलिस सेवा में जाने से संबंधित प्रश्न किए, जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी छात्राओं को सिविल परीक्षा, सेना/ फौज, भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा की तैयारी करने की जानकारी प्रदान की  गई lतत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button