गाजियाबाद

लोनी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

युवाओं ने लिया एकता का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद ग्रामीण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आज लोनी में  हनुमान जन्मोत्सव के अवसर  भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत इंद्रपुरी स्थित सचखंड नानक धाम गुरुद्वारा से हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर के संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भगवान हनुमान के भक्ति, सेवा और समर्पण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
इससे पहले पूज्य संत त्रिलोचन दास जी महाराज, महंत स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज और अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अशोक कृष्ण ठाकुर महाराज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और आशीर्वचन दिए।
शोभायात्रा में संगम विहार, डीएलएफ, बेहटा जवाहर, लोनी ग्रामीण और भारत सिटी समेत विभिन्न प्रखंडों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने जातिगत भेदभाव समाप्त कर एकजुट रहने का संकल्प भी लिया।
यात्रा इंद्रपुरी से शुरू होकर दो नंबर मार्ग होते हुए लोनी तिराहा पहुंची, जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंत में “जय श्री राम” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, विभाग मंत्री अजय शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक मधुर नेहरा, जिला अध्यक्ष अरविंद त्यागी, जिला मंत्री राजेश तंवर, जिला संयोजक आकाश अरोड़ा, जिला सह-प्रचार प्रमुख विराट अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button