पाकुड़

युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर, क्षेत्र में जल्द उच्चस्तरीय स्टेडियम बनने की कही बात

Emphasis on promoting young players, talks of building a high-level stadium in the area soon

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के हाई स्कूल मैदान में आयोजित पाकुड़िया प्रीमियर लीग (PPL) सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन रविवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं। श्रउद्घाटन समारोह में उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और चिमन सुपर किंग व रायजिंग स्टार के बीच टॉस करवाकर तथा बल्ले से शॉट लगाकर मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होना गर्व की बात है। इससे छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को हर वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि गांव-देहात के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़िया प्रखंड को जल्द ही एक उच्चस्तरीय स्टेडियम मिलने जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं, खेल के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उपासना मरांडी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मेहनत कर आगे बढ़ें और महेंद्र सिंह धोनी व ईशान किशन की तरह राज्य और देश का नाम रोशन करें। इससे पहले आयोजन स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का आयोजनकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, छोटू भगत, डब्लू चौबे, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, उत्तम मंडल सहित कई झामुमो कार्यकर्ता और सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button