मथुरा

दिल्ली गेट की प्राचीन छतरियों में लगी भीषण आग

मची अफरा-तफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के छाता कस्बे स्थित क्षेत्र की ऐतिहासिक दिल्ली गेट की प्राचीन छतरियों में आज सुबह भीषण आग लग गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  स्थानीय निवासियों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फायर ब्रिगेड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button