सिंगरौली

शहरी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार हेतु कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति को और अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 को “मध्यप्रदेश शहरी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क विकास एवं विस्तार नीति 2025” लागू की गई है। आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के आदेश 25 नवंबर 2021 के अनुसार जिले में सीजीडी नेटवर्क के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है।
 इस समिति में कलेक्टर  गौरव बैनल को अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री, वन अधिकारी अखिल बंसल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महाप्रबंधक,प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग,जल संसाधन, आयुक्त नगर निगम,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला अधिकारी नगर एवं ग्राम निवेश, जिला परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्राधिकृत सीजीडी संस्था के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।यह समिति जिले में सीजीडी नेटवर्क के विस्तार कार्यों की सतत निगरानी, नियमित समीक्षा एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आने वाली कठिनाइयों का समाधान सुनिश्चित करेगी। साथ ही, जिले में कार्यरत सीजीडी संस्थाएं जिला आपूर्ति अधिकारी से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बैठकों का आयोजन करेंगी तथा पीपीटी के माध्यम से अधोसंरचना निर्माण, पाइप्ड नेचुरल गैस एवं कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की प्रगति से समिति को अवगत कराएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button