बागपत

 नगर पंचायत छपरौली में नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
छपरौली/बागपत : नगर पंचायत छपरौली में सोमवार को एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भावना सिंह (उप जिलाधिकारी, बड़ौत) ने नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र खोखर की उपस्थिति में नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अनिता, श्याम सिंह एवं गोपाल को विधिवत रूप से नामित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक और नगर पंचायत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान तहज़ुब (लिपिक), विशाल कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) सहित सदस्य रामकुमार, रूपा, स्नेहलता, शकुंतला, संजय, संजय वर्मा, अनिल, सविता, अमित खोखर उर्फ काला, इलियास आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button