झुंझुनू
धूमधाम से भरा ककराना के हीरामन महाराज का वार्षिक मेला रात्रि में गोठियों ने किया जागरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। ककराना के बड़वाले हीरामन महाराज की जयंती पर वार्षिक मेला धूमधाम से भरा। हीरामन देवधाम के गुरुजी ख्याली राम गठीला ने बताया कि मंगलवार सुबह हीरामन महाराज का जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद महाआरती कर देव महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे और मेले का शुभारंभ किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं ने देव महाराज के दर्शन कर धोक लगाकर मन्नतें मांगी। वहीं मेले में लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सोमवार रात्रि को देव महाराज के गोठियों द्वारा रात्रि जागरण किया गया। मेला कमेटी के सदस्य दिनभर यात्रियों की सेवा में लग रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच उमराव बढाणा, बनवारी भोपा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सागरमल, समाजसेवी शीशराम खटाणा, धन्नाराम, प्रकाश चौहान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



