
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी राशन डीलरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को समय पर राशन उठाव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने गोदामों को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राशन कार्डधारियों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर एवं सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंच सके।
वहीं, एजीएम (एफसीआई गोदाम प्रबंधक) ने कहा कि राशन उठाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान किया जाएगा, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में राशन डीलर संजीव कुमार भगत, भोला प्रसाद भगत, श्याम लाल गुप्ता, उमेश भगत, अंजनी झा, अनिल रजक, चिंतामणि देवी, उमा प्रसाद भगत सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।



