
उपभोक्ता फोरम का भी दरवाजा खटखटाया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में भारत गैस की एक एजेंसी पर उपभोक्ता के साथ कथित धोखाधड़ी और फर्जी डिलीवरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में चेतन कुमार नामक उपभोक्ता ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच की मांग की है।शिकायत के अनुसार, चेतन कुमार, जो बेहटा हाजीपुर (लोनी) के निवासी हैं, भारत गैस (सत्यम भारत सर्विस बेहटा हाजीपुर) के उपभोक्ता हैं। उन्होंने 6 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर बुक किया था (बुकिंग नंबर: 289066), लेकिन उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बावजूद सिस्टम में डिलीवरी “Delivered” दिखा दी गई।इसके बाद 31 मार्च 2026 को उन्होंने दोबारा सिलेंडर बुक किया (बुकिंग नंबर: 303499) और ऑनलाइन भुगतान भी किया (ट्रांजैक्शन आईडी: LPG000000010D0LV), फिर भी सिलेंडर नहीं मिला और इस बार भी सिस्टम में डिलीवरी दिखा दी गई।पीड़ित का आरोप है कि यह स्पष्ट रूप से फर्जी एंट्री और धोखाधड़ी का मामला है। जब वह 2 अप्रैल 2026 को शिकायत लेकर एजेंसी पहुंचे, तो वहां कर्मचारियों ने उनकी बात न सुनते हुए उल्टे उनके साथ दुर्व्यवहार किया । उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए कहा, “यह कोई बड़ी बात नहीं है,” इस तरह की शिकायत तो रोजमर्रा का काम है जब मैंने इस मामले की शिकायत आपूर्ति विभाग और इंडियन आयल में करने की बात कही तो भी इसका निस्तारण करने की बजाए शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होगा यह कहते हुए धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया।चेतन कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें उनका हक दिलाया जाए।इस घटना ने उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चेतन का कहना है कि वह इस मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

