खैरथल
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंच गौरव योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिले में संचालित पंच गौरव योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष की कार्य योजना एवं स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
जिला कलेक्टर ने योजना के तहत गत वर्ष किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर आगामी वर्ष के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल, वन एवं पर्यटन विभाग को एक जिला–एक खेल, एक जिला–एक वनस्पति, एक जिला–एक पर्यटन स्थल, एक जिला–एक उत्पाद एवं एक जिला–एक उपज की अवधारणा के अनुरूप कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग उदयभान मीणा, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, सहायक निदेशक उद्यानिकी गोपाल मीणा, सहायक निदेशक पर्यटन टीना यादव, एसीएफ वन विभाग संजय, खेल विभाग की अंजना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


