बाराबंकी

अभिनव विकास समिति के प्रशिक्षण केंद्र पर मत्स्य पालन

उत्पादन एवं विपणन पर विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी।  मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन बाराबंकी के तत्वाधान में बुधवार को लक्षबर बजहा स्थित अभिनव विकास समिति के प्रशिक्षण केंद्र पर मत्स्य पालन, उत्पादन एवं विपणन पर विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के अग्रणी मत्स्य किसानों एवं समितियों ने प्रतिभाग किया l
गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिकी संस्थान लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर वी के वार्ष्णेय ने उच्च मत्स्य उत्पादन के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, मत्स्य विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष सिंह ने प्रजातियों का चयन उसकी देखभाल और उत्पादन बढ़ाने के बेहतर उपाय बताए l जनपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग, अच्छेलाल निषाद ने विभागीय योजनाओं को मत्स्य किसानों तक पहुंचाने के उपाय बताए और कहा कि विभाग मत्स्य किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाओं को लागू करने का सतत प्रयास कर रहा है lसंगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर सिंह ने आज आयोजन के विशेष महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि बेहतर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए आज का समय बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने जनपद की 51 मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक उपाय बताए, स्टेट कोऑर्डिनेटर एस आर गुप्ता ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के लिए विविध आयाम अपनाने की आवश्यकता है सेवानिवृत्त मत्स्य अधिकारी व संगठन के मत्स्य विशेषज्ञ रमेश चंद्र ने सरकार द्वारा चलाई जा रही 45 से अधिक योजनाओं के लाभ लेने की जानकारी प्रदान की, गोष्ठी का संचालन करते हुए पूर्व मत्स्य अधिकारी व मत्स्य विशेषज्ञ मोहम्मद आफाक खान ने जनपद की सभी 51 समितियां को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया साथ ही कई विषयों पर उन्होंने विस्तृत जानकारी प्रदान की l उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ अभियंत्रण अधिकारी आर के सिंह, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार, अंकित श्रीवास्तव परियोजना समन्वयक , ऋचा तिवारी, सुनीता मौर्या, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रिंस रावत केंद्र प्रभारी, नंदलाल निषाद सहायक मत्स्य विशेषज्ञ , नियाज अहमद सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button