कांग्रेस कमिटी की एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
Congress Committee organized a one-day dialogue program

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल प्रखंड के पेट्रोल पम्प के समीप विवाह भवन में कांग्रेस कमिटी राजमहल के द्वारा एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यSIRसे संबंधित और BLAट्रेनिंग को लेकर रखा गया था। इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान,BLAमास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान,और हीरालाल साह शामिल हुए।मंच का संचालन कांग्रेस कमिटी राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर ने किया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहेबगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान,जिला महासचिव ऐनूल अंसारी,अल्पसंख्यक जिला महासचिव मो इकबाल,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर राजा,युवा प्रदेश महासचिव डॉ.सद्दाम हुसैन, और जिला मीडिया चेयरमैन ताबिश इकबाल ने अपने विचार रखे।वही जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि प्रखंड संवाद एवं पेशा एक्ट के बारे में विस्तार रूप से अपनी बातों को उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सभी बीएलओ को अभी से सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर एसआईआर की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया।वही प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



