खैरथल

 विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकार और कानून के क्षेत्र में करियर की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कानूनी जागरूकता और करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना और भविष्य में करियर चुनाव के लिए सही दिशा प्रदान करना था।
 आईडीआईए और इनोवेटिव हाउस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
करियर मैपिंग और कानूनी ज्ञान
कार्यशाला के दौरान रुचि अरोड़ा (सह-संस्थापक, इनोवेटिव हाउस इंडिया) और वन ऑन वन सेशन की समन्वयक गरिमा सेन ने ‘वन ऑन वन’ सत्र के माध्यम से छात्रों की रुचियों को समझा और उन्हें बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी दी। वहीं, आईडीएआई चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक तुषांत शर्मा और प्रतिनिधि श्रीरंग नारायण सिंह ने कानूनी साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही इनके संस्थान द्वारा कानून के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने कलेट परीक्षा की तैयारी के लिए दीये जाने वाले आर्थिक और शैक्षणिक मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सुप्यार चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।कार्यशाला के समन्वयक विद्यालय वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक संजय दीक्षित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय लगातार इस तरह के प्रयास कर रहा है विद्यालय परिवार की और से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर  विद्यालय का स्टाफ संतोष यादव,इंदुबाला चौधरी ,चित्रा मोहिनी ,मुन्नी देवी ,सर्वेश चौधरी, रामकेश मीना,नवनीत सिंह ,महेश शर्मा,लक्ष्मण सिंह,रितु भुगड़ा, वर्षा, बृजनंदन ,जगदीश उपस्थित रहे एवं विद्यालय परिवार की और से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button