खैरथल

मनीष कुमार शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

अलवर में दीक्षांत समारोह में हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाणा के प्रिंसिपल एवं अलवर निवासी मनीष कुमार शर्मा को सफलतापूर्वक शोध कार्य पूर्ण करने पर राज ऋषि मत्स्य विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।
अलवर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पांडेय ने उन्हें यह उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
मनीष कुमार शर्मा ने अपना शोध ‘अलवर जिले में औद्योगिक विकास का पर्यावरण पर प्रभाव’ विषय पर किया। उनके शोध कार्य को अकादमिक जगत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।शर्मा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button