
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जसाई गांव में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सोनू अपने दो साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी तीन बदमाशों को दबोचा है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में गिरोह के सरगना और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गब्बर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बदमाशों से2 देशी पिस्टल,4 जिंदा कारतूस,2 खाली मैगजीन एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा खैरथल-तिजारा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान किया


