झुंझुनू

बगड़ कस्बे में अम्बेडकर जयंती को लेकर पोस्टर का विमोचन

विशाल रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम की चल रही है तैयारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बगड़ कस्बे में आयोजित होने वाली विशाल रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा की अध्यक्षता में बुद्ध विहार जय पहाड़ी में भंते विनयपाल के सानिध्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा बताया कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बगड़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर विशाल भव्य रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब, महात्मा ज्योतिबा फुले, भगत सिंह, परियार,के विचारों और उनके संघर्षमय जीवन को प्रस्तुत किया जाएगा। भंते विनयपाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़,बुद्ध विहार ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, रोहिताश बोयल, होशियार, सुमित, अंकिता, सुनीता, राजबाला, पूनम, विमला, निकिता, इशिका, नव्या, युवांशी,
आदि कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button